फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चार बहनों का इकलौता भाई लापता, दोस्त पर गंगा में डूबाकर मारने का आरोप

Sun, 22 May 2022 06:12 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा

सार

घटनास्थल पर मौजूद लापता हेमंत के परिजनों ने बताया कि अनूप शहर में पुल के पास गंगा किनारे प्रसाद बेचने वाले 14 साल के बच्चे ने भी सुखबीर उर्फ सुधांशु को पहचान लिया। उनका दावा है कि बच्चे ने बताया कि सुखबीर एक अन्य युवक के साथ गंगा में नहाने के लिए गया था जहां से वह अकेला वापस लौटा और किसी को बिना कुछ बताए वहां से चला गया।
विज्ञापन
लापता हेमंत कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार दिन पहले दोस्त के साथ घर से निकला चार बहनों का इकलौता भाई लापता हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका का सुराग नहीं लगा। परिजनों ने घर से ले गए दोस्त पर अपहरण करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी गुमराह करने लगा। 12 घंटे से अधिक की पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी को लेकर अनूपशहर के गंगा पुल पर पहुंची। यहां आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने लापता युवक के जूते बरामद किए। आरोपी पर युवक को गंगा में डूबा कर मारने का आरोप है। फिलहाल पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक को गंगा में तलाशने में जुटी है।

विज्ञापन


यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के सादपुर उर्फ शाहिदपुर गांव की है। यहां पर किसान उदयभान सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटियां और एक बेटा है। सबसे छोटा बेटे हेमंत कुमार ने इंटर के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। फिलहाल वह अपने परिजनों के साथ खेतीबाड़ी में हाथ बटाता है। 19 मई की सुबह करीब 11 बजे पड़ोस के गांव देवड़ा खुर्द का रहने वाला सुखबीर उर्फ सुधांशु उसे अपने साथ घर से ले गया। सुखबीर और हेमंत कुमार आपस में दोस्त हैं। लेकिन हेमंत कुमार रात तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता सताने लगी। 

परिजनों ने सुखबीर से संपर्क करने की कोशिश की तो उसका फोन बंद आ रहा था। इसके बाद परिजनों ने हेमंत कुमार को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पिता उदयभान ने सुखबीर पर बेटे हेमंत कुमार के अपहरण का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर आरोपी सुखबीर को हिरासत में ले लिया। 12 घंटे तक चली पूछताछ के दौरान सुखबीर ने पुलिस को खूब बरगलाने की कोशिश की। कहा कि उसने हेमंत कुमार को उसी दिन अमरोहा नगर कोतवाली के पास छोड़ दिया था। बार-बार अपने बयान बदल रहे सुखबीर पर पुलिस का शक गहराने लगा। 

पुलिस ने हेमंत कुमार और सुखबीर के फोन की लोकेशन निकलवाई तो दोनों की आखिरी लोकेशन अनूपशहर के गंगा पुल के पास पाई गई। जिसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो सुखबीर ने कई अहम क्लू दिए। लिहाजा रविवार की दोपहर बाद थानाध्यक्ष बृजेश सिंह सुखबीर को लेकर अनूपशहर के गंगा पुल पर पहुंचे। यहां गंगा किनारे आरोपी सुखबीर की निशानदेही पर लापता हेमंत कुमार के जूते बरामद किए। जिसके बाद सामने आया कि आरोपी सुखबीर उर्फ सुधांशु ने हेमंत कुमार को गंगा में डूबा कर मार डाला है। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि गोताखोरों की मदद से युवक को गंगा में तलाश कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

हेमंत को लेकर अलीगढ़ में युवती से मिलने निकला था सुखवीर
थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि आरोपी सुखबीर उर्फ सुधांशु के अलीगढ़ में रहने वाली एक युवती से संबंध है। 19 मई को सुखबीर हेमंत कुमार को लेकर अलीगढ़ जाने के लिए निकला था। लेकिन अनूपशहर दोनों गंगा पुल के पास दोनों नहाने के लिए रुके थे। जिसके बाद हेमंत कुमार के साथ क्या हुआ, इसके लिए आरोपी से पूंछताछ की जा रही है। 

दावा: प्रसाद बेचने वाले 14 साल के बच्चे ने भी सुखबीर को पहचाना
घटनास्थल पर मौजूद लापता हेमंत के परिजनों ने बताया कि अनूप शहर में पुल के पास गंगा किनारे प्रसाद बेचने वाले 14 साल के बच्चे ने भी सुखबीर उर्फ सुधांशु को पहचान लिया। उनका दावा है कि बच्चे ने बताया कि सुखबीर एक अन्य युवक के साथ गंगा में नहाने के लिए गया था जहां से वह अकेला वापस लौटा और किसी को बिना कुछ बताए वहां से चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें