फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गुड़गांव में बैठे ही लगा दी ऑनलाइन हाजिरी, मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ग्राम पंचायत सहायक ने गुरुग्राम से ऑनलाइन हाजिरी लगा दी। इसकी जानकारी लखनऊ स्तर पर अधिकारियों को होने के बाद स्थानीय अधिकारियों को मामला पता चला। अब पंचायत सहायक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत सचिवालयों पर पंचायत सहायकों को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बैठने के निर्देश हैं। सर्वे या अन्य कार्य होने पर भी दोपहर दो बजे तक सचिवालय में उपस्थित रहना अनिवार्य है। उनकी ऑनलाइन हाजिरी के साथ लोकेशन और फोटो भी अपलोड होती है।



शनिवार को धनौरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पतेवा में कार्यरत पंचायत सहायक शाहना खातून ने ऑनलाइन हाजिरी लगाई, लेकिन लोकेशन गुरुग्राम की मिली। इस पर पंचायत राज विभाग से जानकारी मांगी गई। फोटो लखनऊ भी अपलोड होने के कारण वहां से भी स्पष्टीकरण तलब किया गया। जांच में पता चला कि पंचायत सहायक ने फोटो के माध्यम से हाजिरी दर्ज की थी। बाद में जानकारी मिली कि वह किसी कार्य से गुरुग्राम गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीआरओ नितिन कुमार ने बताया कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले में नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें