फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रेलवे ट्रैक पर काम के चलते कांकाठेर डेढ़ घंटे खड़ी रही पैसेंजर ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। इन दिनों अमरोहा और काफूरपुर के बीच में ट्रैक की मरम्मत का काम चल रहा है। जिसकी वजह से दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन करीब डेढ़ घंटा कांकाठेर स्टेशन पर खड़ी रही। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मरम्मत की वजह से ट्रैक पर ब्लाॅक भी लिया गया। हालांकि इसकी वजह से ट्रेनों के संचालन पर कोई खास असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का कार्य चल रहा है। मशीनों से काम किया जा रहा है। कहीं पर स्लीपर बदले जा रहे हैं तो कहीं पर पत्थर डाले जा रहे हैं। जिसकी वजह से बीच-बीच में ब्लॉक लेना पड़ रहा है। एसएस जीआर मीना ने बताया कि ब्लॉक की वजह से ट्रेनों के संचालन पर कोई खास असर नहीं है।
वहीं रेलवे ने भी कांवड़ यात्रा को लेकर अपनी ओर से सुरक्षा के इंतजाम कर रखे हैं। आरपीएफ चौकी इंचार्ज सुरेशंचद ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी बढ़ा दी गई है। छोटे स्टेशनों पर भी पुलिस गश्त कर रही है। संवाद
विज्ञापन

........
रूट डायवर्जन की वजह से डिपो में ही खड़ी रहीं रोडवेज बस
अमरोहा। कांवड़ यात्रा की वजह से अधिकांश बस रविवार को डिपो में ही खड़ी रहीं। इससे यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसकी वजह से हरिद्वार, नूरपुर और दिल्ली की ओर भी बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि एक या दो बस ही हरिद्वार को जा रही है। वह भी चांदपुर होकर निकाली जा रही हैं।
कावंड़ यात्रा की वजह से पुलिस ने हाईवे को वनवे कर रखा है और अमरोहा-नूरपुर मार्ग पर भी रूट डायवर्जन है। जिसका असर रोडवेज बसों के संचालन पर पड़ रहा है। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि रूट डायवर्जन खत्म होने के बाद ही बसों का संचालन किया जाएगा। दिल्ली जाने के लिए पहले यात्रियों को मुरादाबाद जाना पड़ रहा है। अधिकांश बस डिपो में ही खड़ी नजर आईं। इससे विभाग को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

अमरोहा से मुरादाबाद की ओर जाने वाली बस भी कम ही चल रहीं है। एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि डायवर्जन के कारण ही बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें