फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नए साल के पहले दिन 20 से ज्यादा परिवारों में गूंजी किलकारी, खुशी दोगुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नया साल कई घरों के लिए बेहद खास बन गया। पहली जनवरी को नए साल के जश्न के साथ 20 से अधिक घरों में किलकारी गूंजी। बृहस्पतिवार को जन्म लेने वाले बच्चों में 13 बेटियां और सात बेटे हैं। नए साल के साथ मिली इस खुशी से परिजन फूले नहीं समा रहे हैं। इस अवसर पर नए साल और बच्चे के आगमन की एक साथ मिठाइयां बांटी।
विज्ञापन

नए साल के पहले दिन हर किसी की हसरत होती है कि यह दिन कुछ खास हो। कई घरों के लिए खास हुआ भी। जिला अस्पताल समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में नए साल के पहले दिन कई घरों में किलकारी गूंजी। चुचैला कलां के रहने वाले जाहिद अली की पत्नी जननीति, यहीं के रहने वाले नईम अली की पत्नी रफत ने बेटी को जन्म दिया।
मिलक मोहल्ला पट्टी के रहने वाले रोहित की पत्नी पूजा ने भी बेटी को जन्म दिया। जोया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी तीन महिलाओं की डिलीवरी हुई, जिसमें दो ने बेटे और एक ने बेटी को जन्म दिया। इसके अलावा हसनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चार, रहरा सीएचसी में दो और ढबारसी की सीएचसी में एक महिला की डिलीवरी हुई। सात परिवारों में बेटी और बेटे के जन्म से खुशियां दोगुनी हो गईं। इसके अलावा जिला अस्पताल में मोहल्ला कोट में रहने वाली सानिया ने बेटी को जन्म दिया।
विज्ञापन

वहीं, नगर सीएचसी में चार महिलाओं की डिलीवरी हुई। इसमें दो महिलाओं ने बेटे और दो ने बेटियों को जन्म दिया। इसके अलावा नौगांवा सादात सीएचसी में एक महिला ने बेटी को जन्म दिया। कार्यवाहक सीएमओ डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल समेत कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नए साल में सकुशल डिलीवरी की गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें