फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल मिले युवक की मौत पर परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप, किया जमकर हंगामा

विज्ञापन
मृतक गौरव का फाइल फोटो। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। युवक की मौत के बाद मंगलवार को परिजनों ने उसके दो दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। गुस्साए परिजनों पोस्टमार्टम कराने के बाद बिजनौर रोड पर शव रखकर जाम लगाने की कोशिश की। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने घटना में दोनों युवकों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं, एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के मोहल्ला रफातपुरा की है। यहां पर किसान मदन सिंह का परिवार रहता है। आरोप है कि सोमवार की रात करीब साढे़ आठ बजे मोहल्ले में रहने वाले रितिक और अमन मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर आए और वह उनके बेटे गौरव (22) को बुलाकर ले गए। रात लगभग नौ बजे गौरव घायल अवस्था में जोया रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे पड़ा मिला। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने दोनों युवकों पर ओवरब्रिज से फेंककर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। लिहाजा नगर कोतवाली पुलिस ने पिता मदन की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मंगलवार की दोपहर करीब एक शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद परिजन शव लेकर घर जा रहे थे, तभी उन्होंने बिजनौर रोड स्थित नत्थे खां की मस्जिद के सामने चौराहे पर शव रखकर जाम लगाने की कोशिश की।
सूचना मिलते ही सीओ सिटी सतीश कुमार पांडेय और इंस्पेक्टर आरपी शर्मा भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित परिजनों को समझा कर शांत किया। इस दौरान पुलिस और गुस्साए परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। परिजनों का आक्रोश देखकर पुलिस के पसीने छूट गए। हंगामे के दौरान बिजनौर रोड पर आधा घंटे तक आक्रोशित परिजनों का कब्जा रहा। सीओ के आश्वासन पर परिजन शव लेकर घर चले गए थे। देर शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

बिजनौर रोड पर लगी वाहनों की लाइन
अमरोहा। नत्थे खां की मस्जिद के सामने तिराहे पर जाम लगाने की कोशिश के दौरान बिजनौर रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जिससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। परिजनों के जाने के बाद पुलिस ने बमुश्किल यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराई। संवाद
नत्थे खां के तिराहे और मोहल्ले में पुलिस तैनात
अमरोहा। देहात थानाक्षेत्र के मोहल्ला रफातपुरा में युवक की हत्या के बाद गरमाए माहौल को देखते हुए मोहल्ले और नत्थेखां की मस्जिद के सामने तिराहे पर फोर्स तैनात कर दी गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया है। संवाद
परिजनों के आरोप के आधार पर घटना में दो युवकों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटनाक्रम की असलियत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
- सतीश कुमार पांडेय, सीओ सिटी अमरोहा

अमरोहा में नत्थेखां की मस्जिद के सामने जाम लगाने की कोशिश के दौरान हाथ जोड़कर आक्रोशित महिलाओं क?- फोटो : JPNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें