क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में गई युवती के रिश्तेदार के बेटे ने ही अश्लील फोटो बना लिए। युवती को ब्लैकमैल किया गया। युवती का जहां रिश्ता तय हुआ वहां जाकर मंगेतर को फोटो दिखा दिए और जान से मारने की धमकी दी। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव निवासी किसान का कहना है कि करीब आठ माह पहले उसकी बेटी हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रूखालू में एक रिश्तेदारी में गई थी। वहां रिश्तेदार के बेटे ने ही बेटी पर गंदी नजर रखनी शुरू कर दी। बेटी के अश्लील फोटो खींच लिए। उसे ब्लैकमेल किया। युवती ने घर जाकर पूरी बात पिता से बताई। पिता ने युवक से कहा कि फोटो डिलीट कर देना, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद किसान ने अपनी बेटी की शादी का रिश्ता कहीं तय कर दिया।
आरोप है कि रिश्तेदार के बेटे ने युवती के मंगेतर को अश्लील फोटो दिखा दिए। कहा कि यदि शादी की तो जान से मार दिया जाएगा। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रुखालू निवासी श्रीपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया है।