फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: व्हाट्सएप पर मिलेंगी अब परिवहन विभाग की सेवाएं

Fri, 09 May 2025 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, परमिट, फिटनेस, टैक्स व परिवहन विभाग की अन्य सेवाओं के लिए एआरटीओ कार्यालय के चक्कर काटने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। परिवहन विभाग की ओर से एक ही डिजिटल प्लेटफाॅर्म पर सभी सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही सुझाव भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (एआई) पर आधारित ‘चैटबॉट’ नंबर 8005441222 शुरू किया है। इस व्हाट्सएप नंबर के जरिये 24 घंटे एआरटीओ कार्यालय से संबंधित सेवाओं के बारे में जानकारी ली जा सकेगी। वाहन का फिटनेस प्रमाणपत्र या पंजीकरण कराना व डीएल बनवाने सहित परिवहन विभाग से संबंधित जानकारी के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। यह सारी जानकारी चैटबाॅट पर मैसेज करते ही मिली जाएगी। इसके तहत ड्राइविंग लाइसेंस कैसे बनवाएं, कितनी फीस लगेगी, फिटनेस, पंजीकरण, परमिट सहित अन्य सभी सेवाओं की जानकारी भी मिल जाएगी।
एआरटीओ विष्णुदत्त मिश्रा ने बताया कि कार्यालय में आकर कार्य कराने के बजाय लोग घर बैठे व्हाट्सएप व चैटबॉट से परिवहन विभाग की सेवाओं के बारे में जानकारी ले सकेंगे। व्हाट्सएप के जरिये 24 घंटे संबंधित सेवाओं के बारे लोग जानकारी व सुझाव प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

- नागरिक अपने मोबाइल फोन पर 8005441222 नंबर सेव करके और व्हाट्सएप पर हाय संदेश भेजकर चैटबॉट का उपयोग शुरू कर सकते हैं। चैटबॉट तुरंत उपलब्ध सेवाओं के मेनू के साथ प्रतिक्रिया देगा। इससे भ्रम को कम करने, कागजी कार्रवाई में कटौती करने और समाधान में तेजी लाने में मदद मिलती है। चैटबॉट कई भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे विभिन्न भाषाएं बोलने वाले लोग आसानी से सेवा तक पहुंच सकते हैं और उसका उपयोग कर सकते हैं। -
विज्ञापन

महेश शर्मा, एआरटीओ प्रवर्तन अमरोहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें