फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अमरोहा पालिका को नगर निगम बनाने की होगी कवायद : शशि

Tue, 29 Jul 2025 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन ने कहा कि परिषद के सीमा विस्तार एवं स्मार्ट सिटी में चयन होने के बाद अब अमरोहा पालिका को नगर निगम बनाए जाने की कवायद की जाएगी। रविवार रात को पैगाम-ए-अमन कमेटी ने एक मैरिज हॉल में नागरिक अभिनंदन समारोह कार्यक्रम हुआ। इसमें सरकार द्वारा नगर पालिका को स्मार्ट सिटी बनाए जाने की घोषणा किए जाने पर पालिकाध्यक्ष एवं ईओ को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र की जनता के विश्वास एवं सहयोग से ही मुझे पालिका अध्यक्ष के पद पर दोबारा चुना गया है। उनकी यह प्राथमिकता रहती है कि वह अमरोहा के लिए और अधिक क्या बेहतर कर सकें। ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने कहा कि जब वह स्थानांतरण के बाद अमरोहा आए थे तो अमरोहा की काफी समस्याएं थीं, जो पालिका के लिए चुनौती थीं। लोगों के सकारात्मक सहयोग के कारण पालिका के सीमित संसाधनों से उन चुनौतियों को पूरा किया गया। शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाए जाने की कोशिश की गई। इसके सकारात्मक परिणाम सबके सामने हैं। नगर के समस्त प्रमुख चौराहों को महापुरुषों के नाम से विकसित किया गया है। इस दौरान पैगाम-ए-अमन कमेटी के पदाधिकारी एवं हाजी खुर्शीद अनवर, उवैस मुस्तफा, फहीम शाहनवाज, अली इमाम रिजवी, हरि सिंह मौर्य, आसिफा आलमी एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें