अमरोहा। गौशाला के पास घूम रहे 25 हजार के ईनामी गैंगस्टर को नगर कोतवाली पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि एसपी पूनम के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सोमवार को नगर कोतवाली पुलिस शहर के बाहरी इलाकों में भ्रमण कर रही थी। तभी गौशाला रोड पर घूम रहे संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करने की कोशिश की गई। लेकिन वह पुलिस को देख कर भाग नहीं लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम रिजवान निवासी मोहम्मद हाजी पीर नगर पालिका के पीछे बछरायूं बताया। पुलिस का रिकॉर्ड में रिजवान गैंगस्टर है, जो अमरोहा नगर एक मुकदमे में वांछित चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। फिलहाल उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।