फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में पति समेत ग्यारह लोगों पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अलग-अलग दो मामलों में ससुराल वालों ने विवाहिताओं को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। दहेज में कार और नकदी की मांग की गई। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर विवाहिताओं को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। न्यायालय के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने दोनों मामलों में पति समेत ग्यारह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

दोनों मामले नौगांवा सादात थाना और हसनपुर कोतवाली क्षेत्र से जुड़े हैं। नौगांवा सादात के ईसापुर गांव में इमरपाल का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी ममता की शादी वर्ष 2009 में मुरादाबाद के विकास नगर निवासी जगदीश के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज को लेकर खुश नहीं थे। लेकिन इस बीच ममता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। ममता के तीन बच्चों की परवरिश को लेकर अमरपाल ने अपनी छोटी बेटी नीतू की शादी 2 मई 2014 को जगदीश के साथ कर दी थी। आरोप है कि इस शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार उपहार दिया था। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग करते थे। 19 दिसंबर 2021 को ससुराल वालों ने नीतू को मारपीट कर घर से निकाल दिया। जान से मरने की कोशिश भी की गई। तभी से नीतू मायके में अपने पिता के घर रहती है। नीतू ने मामले की शिकायत पुलिस से की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा विवाहिता के पिता ने न्यायालय की शरण ली। सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर विवाहिता के पति जगदीश सहित ससुराली भरत सिंह, सचिन, बीना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दूसरा मामला कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा है। क्षेत्र के गांव गंगाचोली निवासी राम अवतार की बेटी गीता की शादी रखेड़ा निवासी लोकेश के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में मोटरसाइकिल की मांग करते थे। विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। अब विवाहिता अपने पिता के घर रहती है। 13 मई 2018 की सुबह ससुराल वाले घर आए और मारपीट करने लगे जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस मामले न्यायालय के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने पति लोकेश, ससुर हरिश्चंद्र, सास राजेश्वरी, देवर देवकरप, कमल, नंद सुमन और बालेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें