फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कमियों पर 150 स्कूलों की बसों को भेजा गया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। स्कूल वाहन निगरानी पोर्टल पर बसों की जानकारी अपलोड करने का काम तेज हो गया है। अब तक 150 स्कूल संचालकों ने जानकारी अपलोड की लेकिन जांच में पता चला कि इनमें मेडिकल बॉक्स, सीसीटीवी और फायर इक्विपमेंट जैसी अनिवार्य सुविधाओं का अभाव है। परिवहन विभाग ने इन सभी स्कूलों को नोटिस जारी कर कमियां दूर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिले में 3149 स्कूल वाहनों से बच्चे आवागमन करते हैं। परिवहन विभाग ने स्कूली वाहन पोर्टल शुरू किया था जिसमें अब तक केवल 1185 स्कूलों ने ही जानकारी अपलोड की है। एक हजार से अधिक स्कूलों ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है। बुधवार को 150 स्कूलों की जांच में सुरक्षा उपकरणों की कमी पाई गई।
एआरटीओ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि पोर्टल पर सभी की जानकारी अपलोड हो जाने के बाद यदि सड़क पर चेकिंग में कोई कमी पाई गई तो संबंधित प्रधानाचार्य के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें