फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नकली दवा मामले में डीलर को नोटिस, बिक्री का हिसाब मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जांच में दवा के नकली पाए जाने के मामले में औषधि निरीक्षक ने अब डीलर को नोटिस भेजते हुए दवाई की बिक्री रोकने के साथ-साथ बिक्री के बिल भी तलब किए हैं। डिडौली के सिनोरा रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर से बीते साल 29 जुलाई को लिया गया डीएच रेब डीएसआर कैप्सूल का नमूना जांच में फेल हो गया था। इसके बाद डीआई द्वारा यह नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक रुचि बंसल के अनुसार डिडौली के सिनौरा रोड स्थित हनफी मेडिकल स्टोर से बीते 29 जुलाई को स्टेबल्स फार्मास्यूटिकल लिमिटेड मोहाली से निर्मित दवा डीएच रेब डीएसआर कैप्सूल का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था।
विभाग को 15 नवंबर को मिली रिपोर्ट के अनुसार यह दवा जांच में नकली पाई गई है। इस पर औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस जारी कर बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा दवा की खरीद और बिक्री के बिल भी तलब किए थे। नोटिस के जवाब में हनफी मेडिकल स्टोर के संचालक ने बताया कि उनके द्वारा वह दवाई मुजफ्फरनगर के सुजड़ू रोड स्थित अमन मेडिकल स्टोर से खरीदी गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद अमन मेडिकल स्टोर को भी नोटिस जारी करते हुए दवा की खरीद फरोख्त का विवरण मांगते हुए दवा की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए थे। जवाब में अमन मेडिकल स्टोर के मालिक ने बताया कि उक्त दवा हरियाणा के बरवाला स्थित ड्रग हब से खरीदी गई थी। इसी तरह ड्रग हब को नोटिस दिए जाने पर उसने दवा की खरीद फर्म मायमेड हेल्थकेयर सोनीपत से खरीदना बताया गया।
इसके बाद डीआई ने फर्म मायमेड हेल्थकेयर सोनीपत को नोटिस भेजते हुए दवा की बिक्री पर रोक लगाने, क्रय-विक्रय के बिल उपलब्ध कराने, दवा के स्टॉक का विवरण तथा जहां- जहां दवा बेची गई है, उसको वापस मंगवाने के निर्देश दिए हैं। औषधि निरीक्षक रुचि बंसल ने बताया कि डीलर को नोटिस जारी कर विवरण तलब किया गया है, साथ ही दवा की बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें