हसनपुर में महिला संगठन के न्यू ईयर सेलिब्रेशन कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। स्रोत कार्यकर्ता
हसनपुर। महिला संगठन द्वारा न्यू ईयर सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने फिल्मी गीतों पर डांस किया। बॉलीवुड थीम के अंतर्गत एक- एक एक्टर की मिमिक्री का प्रदर्शन किया। एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान हुए पंक्चुअलिटी गेम्स में अंजलि अग्रवाल विजेता रही, न्यू ईयर सेलिब्रेशन गेम्स में मनजीत कौर, रश्मि अग्रवाल, सोनिया अग्रवाल विजेता रहीं। सरप्राइज गेम्स में ज्योति अग्रवाल, आन्या अग्रवाल व मोनिका विजेता रहीं। अध्यक्ष स्वाति रस्तोगी ने केक काटकर नए साल का जश्न मनाया। संस्थापिका चंचल अग्रवाल ने कहा कि नववर्ष का पर्व लोगों के जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार करता है। इस अवसर पर मंजू राजपूत, प्रेमा, प्राची अग्रवाल, ज्योति गर्ग, पारुल राजपूत, निकिता अग्रवाल, शगुन अग्रवाल, आहुति, शिवानी, शीतल रहे। संवाद
-