फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नौ संक्रमित और मिले, 33 हुए कोरोना मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों की लापरवाही से जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार रात नोएडा से आई आरटीपीसीआर रिपोर्ट और एंटीजन की जांच में महिला समेत नौ और लोग संक्रमित मिले हैं। जिनमें छह मरीज अमरोहा नगर, दो गजरौला और एक मंडी धनौरा क्षेत्र का निवासी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों को होम क्वारंटीन कराया है। जिले में कोरोना के मामलों संख्या बढ़कर 33 हो गई है। चिकित्सकों ने सभी को होम आइसोलेट कराया है। जबकि नौ लोग और विदेश यात्रा करके अमरोहा लौटे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.संजय अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को जनपद में नौ और लोग विदेश यात्रा करके लौटे हैं। विदेश यात्रियों को ट्रेस कर उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। सभी यात्रियों को चौदह दिनों के लिए होम आइसोलेट कर दिया गया है। अब तक विदेश से लौटने वालों की संख्या 512 हो गई है। मंगलवार रात नोएडा लैब से आई आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में महिला समेत आठ लोग पॉजिटिव मिले हैं, जबकि एक व्यक्ति एंटीजन जांच में संक्रमित मिला हैं।
जिले में अब तक एक्टिव केसों की संख्या 33 हो गई है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले परिवार के 77 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। उधर हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 996 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 314 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। जबकि 654 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए नोएडा भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें