फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दगाबाज दरोगा: तैनाती के दौरान महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म, दोबार कराया गर्भपात; अब जांच से सच आएगा सामने

Fri, 05 Jan 2024 10:21 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

आरोप है कि 24 मई 2022 को दरोगा ललित चौधरी ने कांस्टेबल के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं आरोपी दारोगा ललित चौधरी के भाई परवीन ने भी महिला कांस्टेबल को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म के मामले की जांच नौगांवा सादात सर्किल की सीओ अंजलि कटारिया करेंगी। पीड़ित कांस्टेबल से मुरादाबाद के एक थाने में तैनाती के दौरान वहीं तैनात दरोगा ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। इतना ही नहीं दो बार गर्भपात कराया। तीसरी बार भी महिला कांस्टेबल गर्भवती है। दरोगा, उसकी पत्नी और भाई पर केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


कांस्टेबल मूलरूप से अलीगढ़ जनपद की रहने वाली है। उसकी पहली तैनाती मुरादाबाद के एक थाने में हुई थी। उसी थाने में तैनात दरोगा ललित चौधरी कांस्टेबल के पास पहुंचा और बात करने लगा। महिला कांस्टेबल जिस गांव की है दरोगा ने वहां अपनी ननिहाल बताई। ड्यूटी खत्म होने के बाद दरोगा महिला कांस्टेबल को अपने साथ कार में बैठा कर कमरे पर ले गया और कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म किया। 

इसके बाद दरोगा ललित चौधरी ने महिला कांस्टेबल को शादी का झांसा दिया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस बीच महिला कांस्टेबल गर्भवती हो गई। दरोगा ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी। आरोप है कि दरोगा ललित चौधरी ने कांस्टेबल का दो बार गर्भपात कराया। दरोगा ललित चौधरी शादीशुदा था, यह बात भी कांस्टेबल को पता चल गई।
विज्ञापन


आरोप है कि 24 मई 2022 को दरोगा ललित चौधरी ने कांस्टेबल के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं आरोपी दारोगा ललित चौधरी के भाई परवीन ने भी महिला कांस्टेबल को जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल पीड़ित महिला कांस्टेबल की तैनाती अमरोहा जिले में है। उसने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की। जिससे नाराज होकर दरोगा अमरोहा आया और कांस्टेबल के साथ मारपीट की। शिकायत वापस लेने के लिए धमकाया। 

आरोप है कि 19 दिसंबर 2023 को महिला कांस्टेबल को पता चला कि वह फिर गर्भवती है। पीड़िता कांस्टेबल ने यह बात दरोगा को बताई तो उसने दवाई खाकर गर्भपात करने के लिए दबाव बनाया। इतना ही नहीं आरोपी दरोगा महिला कांस्टेबल की अश्लील वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। इस मामले में एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी दारोगा ललित चौधरी उसके भाई परवीन और पत्नी रूपाली तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें