फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: गांव आकर राजनीति करता है बदायूं में तैनात कांस्टेबल, दंपती ने दर्ज कराई एफआईआर

Fri, 05 Jan 2024 10:05 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा जिले में एक दंपती ने बदायूं में तैनात यूपी पुलिस कांस्टेबल पर गांव में आकर राजनीति करने का आरोप लगाया है। मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में तैनाती के बाद भी कांस्टेबल अपने गांव में आकर राजनीति करता है। गांव का माहौल खराब करता रहता है। इतना ही नहीं अपने साथियों के साथ मिलकर प्रॉपर्टी का काम करता है। गांव के दंपती ने इसकी शिकायत बदायूं के उच्च अधिकारियों से की तो कांस्टेबल ने अपने साथी के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी दी। मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के हासमपुर गांव में किसान देवपाल सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा रोहित कुमार यूपी पुलिस में कांस्टेबल है। वर्तमान में उसकी तैनाती बदायूं पुलिस लाइन में है। गांव के ही रहने वाले चमन सिंह का आरोप है कि रोहित कुमार ज्यादातर समय गांव में रहता है और राजनीति कर गांव का माहौल बिगड़ता है। रोहित कुमार के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस में नियुक्ति से पहले घर में घुसकर हत्या की कोशिश और धमकी का मुकदमा दर्ज है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। 

इस संबंध में चमन सिंह की पत्नी पूनम ने बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया था। इसके बाद 29 अगस्त 2023 को यातायात सीओ बदायूं के सामने पेश होकर अपने बयान दर्ज कराए थे, लेकिन 30 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे रोहित अपने अन्य साथियों के साथ घर पहुंचा और जान से मारने की धमकी दी। अपनी शिकायत वापस लेने के लिए धमकाया। 
विज्ञापन


इस मामले में पीड़ित दंपती ने शिकायत थाना पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा उन्होंने न्यायालय की शरण ली। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में सिविल जज के आदेश पर कांस्टेबल रोहित कुमार और एक अज्ञात साथी के खिलाफ धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें