फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में सांसद, विधायक ने हेलीकॉप्टर से तिगरी मेला में श्रद्धालुओं पर की पुष्प वर्षा

Wed, 21 Nov 2018 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,तिगरीधाम(अमरोहा)
विज्ञापन
पुष्प वर्षा करते सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर व विधायक राजीव तरारा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आस्था और विश्वास के संगम तिगरीधाम गंगा मेले में उमड़े श्रद्धालुओं पर सांसद और विधायक ने हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की। उन्होंने हाथ हिलाकर श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। श्रद्धालु भी खुशी से झूम उठे, और जनप्रतिनिधियों के जयकारों से तिगरीधाम गूंज उठा।
विज्ञापन

 
निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर, धनौरा विधायक राजीव तरारा, भाजपा नेता चौधरी भूपेंद्र सिंह सांसद के कैंप कार्यालय झनकपुरी से हेलीकाप्टर में सवार होकर तिगरीधाम मेला पहुंचे। वहां तीनों ने आसमान से पुष्प वर्षा की। हेलीकाप्टर ने तिगरीधाम व गढ़ मेले के ऊपर तीन चक्कर लगाए। हेलीकाप्टर के काफी नीचे आने पर श्रद्धालु खुशी से झूम उठे। हाथ उठाकर श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। इस दौरान गंगा की बीच धार में काफी नीचे तक हेलीकाप्टर पहुंचा, तो स्नान कर रहे श्रद्धालु भी खुशी से झूम उठे।  

भोर में चार बजे ही श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंचने शुरू हो गए थे। श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के जयघोष के साथ गंगा स्नान कर पुण्य लाभ कमाया। सूर्य नारायण को अर्ध्य दिया। वही युवाओं की टोलियां स्नान के दौरान गंगा घाट के रेत में कबड्डी, रस्साकशी करते नजर आए। श्रद्धालुओं की आमद के बीच मेले में भारी भीड़ रही। दिन भर यही स्थिति रही। दोपहर के समय भी स्नान को गंगा घाटों पर जबरदस्त भीड़ रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें