फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप से बचाने के लिए मां ने ट्रॉली के

विज्ञापन
विज्ञापन
::::::::::: आसपास के लिए::::::::::
विज्ञापन

धूप से बचाने के लिए मां ने ट्रॉली के
नीचे सुलाई छह माह की बच्ची की मौत
चालक ने अनजाने में चला दिया ट्रैक्टर, पथरा गांव की घटना, खेत पर कर रही थी मां
संवाद न्यूज एजेंसी
रहरा(अमरोहा)। थाना क्षेत्र के जंगल में ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिये के नीचे दबकर छह माह की बच्ची की मौत हो गई। तेज धूप से बचाने के लिए मां ने बच्ची को ट्रॉली के नीचे सुला दिया था। तभी अनजाने में चालक ने ट्रैक्टर चला दिया। फिलहाल बिना कानूनी कार्रवाई के उसके शव को दफन कर दिया गया है।
रहरा के गांव पथरा निवासी राजवीर सीतापुर के पास एक फैक्टरी में काम करते है। राजवीर की पत्नी सरोज गांव में ही रहती है। परिजनों के मुताबिक, सोमवार को सरोज अपनी छह माह की बच्ची विनीता को लेकर गंगा के पास अपने खेत में काम करने गई थीं। मां ने धूप तेज होने की वजह से खेत के पास खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे बच्ची को कपड़े में ढक कर सुला दिया और वह खुद खेत पर कृषि कार्य करने लगीं। कुछ देर बाद चालक ने ट्रैक्टर वहां से आगे बढ़ा दिया। उसे मालूम नहीं था कि ट्रॉली के नीचे बच्ची सोई हुई है। बच्ची की ट्रॉली के पहिये के नीचे दबकर मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद बच्ची के शव को लेकर घर आए और बिना कानूनी के ही बच्ची के शव को दफन कर दिया गया। थाना प्रभारी अमर सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 बहनों में सबसे छोटी विनीता सबकी थी लाडली
रहरा। ट्रॉली के पहिये से दबकर जान गंवाने वाली छह माह की बच्ची विनीता 10 बहनों में सबसे छोटी थी। परिजनों के मुताबिक, दो बहनों की शादी हो चुकी है। वहीं बेटे की आस में सरोज ने 10 बेटियों को जन्म दिया। विनीता सबसे छोटी होने की वजह से परिजनों की लाडली थी। लेकिन वह सबको छोड़कर चली गई। जिससे परिवार में गम का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें