फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, दस चिकित्सक मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
अमरोहा जिला अस्पताल का निरीक्षण करते डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी, सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ला व अन्य। संव - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी को जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान दस चिकित्सक अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को सभी अनुपस्थित चिकित्सकों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। इसकी जानकारी होते ही चिकित्सक स्टाफ में खलबली मच गई।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यों के प्रति सजगता देखने के लिए जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। सुबह दस बजे वह अधीनस्थों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और यहां पर जनरल वार्ड, पैथोलॉजी, दंत चिकित्सक कक्ष, नेत्र रोग विशेषज्ञ, पंजीकरण कक्ष, दवा वितरण कक्ष सहित विभिन्न वार्डों का गहनता से निरीक्षण किया। यहां पर मरीज चिकित्सकों का इंतजार करते हुए मिले, जबकि विभिन्न रोगों के दस विशेषज्ञ डॉक्टर अनुपस्थित मिले। नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने कार्रवाई करने की हिदायत के साथ-साथ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को सभी अनुपस्थित डॉक्टरों के तत्काल प्रभाव से एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डॉक्टर को भगवान का रूप समझा जाता है। मरीज भटक रहे हैं और डॉक्टर मौजूद नहीं हैं। ऐसी लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। सभी डॉक्टर समय से आकर मरीजों की समस्याओं को देखें। निर्धारित समय तक कहीं भी बाहर नहीं रहेंगे। मरीजों को हर तरह से स्वास्थ्य चिकित्सा का लाभ मिलना चाहिए। सरकार की प्राथमिकता है कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जनता को गुणवत्ता के साथ मिले। किसी भी दशा में मरीजों को बाहर की दवा न लिखी जाए। दवा जन औषधि केंद्र से ही उपलब्ध कराई जाए। निरीक्षण में अवनीश कुमार, डॉ. इकबाल हुसैन बाल रोग विशेषज्ञ, मनोवैज्ञानिक डॉ. राहुल, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. वीके सिंह, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्जुन सिंह, जनरल सर्जन परवेज आलम, वरिष्ठ परामर्शदाता विनय भार्गव, शशांक बस्सी एएमओ, दंत चिकित्सक डॉ. सोनम, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. टीपी सिंह, आईसीटी परामर्शदाता हेमेंद्र, प्रतीक रस्तोगी एएमओ अनुपस्थित मिले। निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एके गुप्ता समेत अन्य अधिकारी व डॉक्टर मौजूद रहे।
सीडीओ को निरीक्षण में 22 कर्मचारी अनुपस्थित मिले
डीएम बीके त्रिपाठी के आदेश पर मुख्य विकास अधिकारी चंद्र शेखर शुक्ल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय मुन्नी देवी चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उपस्थिति रजिस्टर को देखा तो डॉक्टर एसपी सिंह, डॉ. राजेश, डॉ. अब्दुल्ला, इंदु बाला, गोपी लाल, डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. चरण सिंह यादव अनुपस्थित मिले। कार्यालय स्टाफ में गुलाब अली, शिवानी शर्मा, दीपक कुमार, विनीत यादव, मोनिका रस्तोगी समेत कुल 22 कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

एडीएम ने किया एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण, कई अनुपस्थित मिले
एडीएम भगवान शरण ने एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जिसमें सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एके सिंह, प्रधान सहायक तुषार तोमर, वरिष्ठ सहायक अनुपस्थित पाए गए। अपर जिलाधिकारी न्यायिक माया शंकर यादव ने वाणिज्य कर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें वाणिज्य कर अधिकारी अश्वनी कुमार, कर्मचारी कृष्ण कुमार, सुरेंद्र कुमार, तारा देवी कनिष्ठ सहायक गैर हाजिर मिले। इसके साथ ही जिला विकास अधिकारी ने पीडब्ल्यूडी, परियोजना निदेशक ने निरीक्षण किया गया है। डीएम के आदेश पर अनुपस्थित कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से स्पष्टीकरण के साथ एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।
एसडीएम के निरीक्षण में चिकित्सक समेत 16 कर्मी गैरहाजिर
हसनपुर एसडीएम अनिल कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर चेक किया जिसमें सोलह कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इनमें से तीन सरकारी कर्मचारी व 13 संविदा कर्मचारी हैं। एसडीएम ने गैरहाजिर मिले कर्मचारियों की रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी के भेज दी है। इसे लेकर स्वास्थ्य कर्मियों में खलबली मची है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार सुबह उपजिलाधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले हाजिरी रजिस्टर चेक किया। कई चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए। उन्होंने चिकित्साधीक्षक डा. अमित भरू से कहा कि सीएचसी में आने वाले मरीजों को उचित उपचार मिलना चाहिए। किसी भी मरीज को परेशानी नहीं आनी चाहिए। मरीजों के साथ व्यवहार सुगम होना चाहिए। अस्पताल के अंदर साफ-सफाई पर लगातार ध्यान दिया जाए। टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए भी कहा। उप जिलाधिकारी ने बताया कि सीएचसी में निरीक्षण के दौरान डॉ प्रियंका सिंह, लैब टेक्नीशियन प्रियंक शर्मा, वार्ड बॉय सोमपाल गैर हाजिर मिले। इसके अलावा संविदा कर्मी डॉ. राशिद, डॉ नवाजिश, बीपीएम अब्दुल कादिर, शोभित शर्मा, नीलू मशी, संदीप कुमार, अंजू सिंह, संदीप भारती, ललित कुमार, राहुल कुमार, मनोज कुमार, अनुपम, भावना रानी भी अनुपस्थित पाए गए। कहा कि इसकी रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को प्रेषित कर दी गई है।
----
गैरहाजिर पाए गए डॉक्टर और नपा कर्मियों की रिपोर्ट डीएम को भेजी
बछरायूं। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को उप जिलाधिकारी ने संयुक्त चिकित्सालय व नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। चिकित्सालय के निरीक्षण में तीन डॉक्टर व पालिका कार्यालय के निरीक्षण में कई कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। उन्होंने गैरहाजिर मिले चिकित्सकों व पालिका कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दिया है।
उपजिलाधिकारी अरुण कुमार ने मंगलवार को संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक समेत तीन डॉक्टर गैरहाजिर पाए गए। निरीक्षण के दौरान आयुष चिकित्सक ही मौजूद थे। बताया कि रोगी डाक्टर के इंतजार में बैठे हुए थे। नगर पालिका कार्यालय में भी मात्र दो कर्मचारी उपस्थित पाए गए। एसडीएम ने बताया कि गैरहाजिर अधिकारियों व कर्मचारियों की रिपोर्ट कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को भेज दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें