फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवती से छेड़खानी, तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। रजबपुर थाना क्षेत्र में युवक ने घर में घुसकर युवती से छेड़खानी की। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बन गई। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले। मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फिलहाल गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

यह मामला रजबपुर थानाक्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। आरोप है कि किसान अपनी पत्नी के साथ ससुराल गया हुआ था। घर पर उसकी बेटी मौजूद थी। बुधवार की रात युवती घर में सो रही थी। तभी युवक घर में घुस आया और युवती के साथ छेड़खानी शुरू कर दी है। युवती के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही किसान पत्नी को लेकर घर पहुंचा। इस दौरान युवती ने आपबीती बताई। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थित पैदा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और समझाकर माहौल को शांत किया। इंस्पेक्टर शिवचरन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रिहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें