फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Modi Amroha Rally: पीएम मोदी आज गजरौला में करेंगे चुनावी सभा, दिल्ली हाईवे वनवे..भारी वाहनों की नो एंट्री

Fri, 19 Apr 2024 08:59 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अमरोहा के गजरौला में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस चुनावी सभा में सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। पहले चरण में आज हो रहे मतदान को लेकर इस रैली को अहम माना जा रहा है। 
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : एक्स/भाजपा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गजरौला में चुनावी सभा करेंगे। अमरोहा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में होने वाली इस सभा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की जनसभा गजरौला में हाईवे किनारे भानपुर फाटक के निकट स्थित मैदान पर होगी।

विज्ञापन


डीएम राजेश कुमार त्यागी ने बताया कि प्रधानमंत्री का सभा स्थल पर शुक्रवार सुबह 10 बजे हेलिकॉप्टर से आगमन निर्धारित है। सुबह 10.55 बजे तक उनकी सभा चलेगी। इसके बाद 11 बजे वह यहां से प्रस्थान करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा स्थल पर पहुंच जाएंगे।

सीएम और पार्टी के कुछ अन्य वरिष्ठ नेता भी सभा को संबोधित करेंगे। अमरोहा में दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को मतदान होना है। अमरोहा से सटे मुरादाबाद और रामपुर जिले में शुक्रवार (19 अप्रैल) को ही मतदान होना है। 

विज्ञापन

प्रशासन ने तैयार किया डायवर्जन प्लान

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गजरौला में जनसभा है..इसलिए हाईवे बंद है। प्रधानमंत्री सुबह दस बजे तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9:30 बजे पहुंचेंगे। इसके लिए प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। बस समेत सभी वाहनों की हाईवे पर नो एंट्री है। एएसपी राजीव कुमार ने बताया कि सुबह पांच बजे से जनसभा समाप्त होने तक ट्रक, कंटेनर, बस समेत सभी भारी वाहनों को डायवर्ट किया है।

जबकि दोनों तरफ से आने वाले कार, पिकअप, बाइक व अन्य हल्के वाहनों को मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर ही चलेंगे। इस दौरान हाइवे वन-वे रहेगा। जगह-जगह यातायात पुलिस तैनात की गई है। लोकल स्तर पर भी यातायात को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।

दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे आसपास के होटल

चुनावी सभा को संबोधित करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा के लिए आस पास के होटल, व्यापारिक प्रतिष्ठान, पेट्रोल पंप दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे। होटल और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पुलिस, पीएसी और सुरक्षा बलों के जवान मुस्तैद रहेंगे। शुक्रवार को गजरौला में हाईवे किनारे प्रधानमंत्री की जनसभा है।

उनकी सुरक्षा किले से भी मजबूत रहेगी। जनसभा के आस पास सात होटल और व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं। एक पेट्रोल पंप है। नामचीन होने के कारण व्यापारिक प्रतिष्ठानों और होटलों पर हाईवे से गुजरने वाले वीआईपी ठहरते हैं। मगर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर शुक्रवार की दोपहर 12 बजे तक होटल, व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को ब्रीफ करते हुए यह जानकारी दी। एडीजी प्रशांत मीणा, एडीजी सुरक्षा, डीआईजी जी मुनिराज, डीएम राजेश कुमार त्यागी, एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने अधीनस्थ पुलिस और प्रशासनिक अफसरों संग बैठक कर रणनीति बनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें