किसान सेवा केंद्र का ताला तोड़ कर चोर 60 हजार रुपये की नकदी, सहित लाखों का सामान समेट कर ले गए। सुबह होने पर दुकान में चोरी की जानकारी हुई। पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है।
खाद गुर्जर रोड पर दिवाकर सिंह का किसान सेवा केंद्र है। शुक्रवार की रात वह ताला लगाकर घर चले गए। किसी समय चोर आए। ताला तोड़ कर उसमें दाखिल हो गए। चोरों ने 60 हजार रुपये की नकदी, कंप्यूटर व अन्य उपकरण चोरी कर लिए। दिन निकलने पर दुकान में चोरी की जानकारी हुई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। चोरी की जानकारी ली। दिवाकर सिंह ने सवा लाख रुपये से अधिक की चोरी होने की बात कही है। थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।