फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुु सेनाकर्मी के घर बदमाशों ने धावा बोला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित एयरफोर्स के जवान के घर पर शुक्रवार की रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। पिता के शोर मचाने पर बदमाशों ने उन पर फायर भी किया। संयोगवश वह बाल बाल बच गए। परिजनों के 112 नंबर पर फोन करने पर आई पुलिस को देखकर बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर में भारतीय वायुसेना में तैनात योगेश यादव का परिवार रहता है। उसकी बहन की 27 जनवरी की शादी है। वह इसी सिलसिले में गांव आया हुआ है। शुक्रवार की रात कुछ बदमाश उसके घर में घुस गए और पशुशाला में बंधी भैंस खोल ली। आहट होने पर योगेश के पिता की आंख खुल गई। उन्होंने बदमाशों को टोका तो बदमाशों ने उन पर फायर झोंक दिया। पिता के शोर मचाने पर ग्रामीण जाग गए। दूसरी ओर सूचना मिलने पर 112 नंबर पुलिस भी मौके पर आ गई। अंधेर का लाभ उठाकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश भी की लेकिन कोई हाथ नहीं आया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर लूट की वारदात को अंजाम देने से बदमाशों के हौंसले बुलंद नजर आते हैं। दूसरी ओर प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें