फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पाकबड़ा क्षेत्र में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दूध कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव पाकबड़ा थानाक्षेत्र के जंगल में पड़ा मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनोें ने एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया। आरोपी युवक पर डेढ़ लख रुपये उधार होने की बात कही। मामले में दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पायती कलां गांव का है। जहां पर अहमद हसन का परिवार रहता है। उनका छोटा बेटा अकरम दूध का कारोबार करता था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार शाम वह घर से निकला था। जिसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं लगा। देर रात 11 बजे उसका शव पाकबड़ा थानाक्षेत्र के लोदीपुर राजपूत गांव के जंगल में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और पाकबड़ा पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को घर ले आए। एसओ रमेश सहरावत ने मामला संज्ञान में होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें