फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन का बैनामा कराने पहुंचे कारोबारी की जेब से निकले 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर तहसील में बैनामा करने पहुंचे मुरादाबाद के कारोबारी की जेब से किशोर से 50 हजार रुपये निकाल लिए। शक होने पर अधिवक्ताओं ने उसके पकड़ लिया। जबकि उसका दूसरा साथी भाग निकला। आरोपी से रुपये बरामद कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

ये मामला सदर तहसील परिसर में स्थित रजिस्ट्रार दफ्तर का है। बुधवार को मुरादाबाद निवासी प्रशांत कुमार गर्ग जमीन का बैनामा कराने आए थे। जब वह रजिस्ट्रार दफ्तर में पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उनके साथ दो किशोर दफ्तर में घुस आए। तभी एक किशोर ने प्रशांत गर्ग के कोट की जेब से 50 हजार रुपये निकाल कर अपने साथी को दे दिए। नोटों की गड्डी को छिपाते समय एक अधिवक्ता की नजर उस पर पड़ गई। फिर क्या था अधिवक्ताओं ने एक किशोर को रंगेहाथ पकड़ लिया। जबकि उसका साथी भाग निकला। तलाशी के दौरान किशोरी की पैंट की जेब से 50 हजार रुपये बरामद हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि हिरासत में लेकर किशोर से पूछताछ की जा रही है। दूसरे पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें