फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम मिलने से सीतापुर जेल पहुंचे महबूब अली

विज्ञापन
सपा सांसद आजम खां से मिलने सीतापुर जेल पहुंचे सदर विधायक महबूब अली - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। सदर विधायक और लोक लेेखा समिति के सभापति महबूब अली बुधवार को सीतापुर जेल पहुंचे। उन्होंने सपा सांसद आजम खां से मुलाकात की। कहा कि संकट में पार्टी साथ है। लड़ाई को जारी रखेगी। हर हाल में न्याय मिलेगा।
विज्ञापन

विधायक महबूब अली ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सत्ता में बैठे लोग आजम खां के अच्छे कार्य को बर्दाश्त नहीं कर रहे हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई है। महज कुछ समय में उनके खिलाफ लगातार और गलत तरीके से केस दर्ज किया गया। उन्हें फर्जी तरीके से फंसाया गया है। न्यायालय पर विश्वास है। मामले में न्याय मिलेगा। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के नीतियों से परेशान है। महंगाई और अन्य मुद्दे पर पूरी तरह फेल है। जनता चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी। इस दौरान एमएलसी अमित यादव, छत्रपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें