फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा वैक्सीनेशन-डे पर टूटा रिकॉर्ड, 30468 ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। टीकाकरण में चलते मेगा वैक्सीनेशन-डे पर शुक्रवार को जनपद के सारे रिकॉर्ड टूट गए। हालांकि यह टीकाकरण के लिए रखे गए लक्ष्य से कम लोगों ने टीका लगवाया है। शाम तक चले टीकाकरण अभियान में 30468 लोगों को टीका लगाकर नया रिकार्ड बनाया है। जबकि 16 अगस्त को विशेष अभियान के दौरान 26668 लोगों द्वारा टीकाकरण कराने का रिकॉर्ड था।
विज्ञापन

सरकार की और से शनिवार को मेगा वैक्सीनेशन-डे मनाया गया। जनपद में भी 32,400 टीकाकरण का लक्ष्य जिला प्रशासन को दिया गया था। इसके लिए जनपद में भी अभी तक सबसे अधिक 148 टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। सुबह नौ बजे शुरू किए गए टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्य कर्मी मैदान में उतरे। टीकाकरण के लिए भी पर्याप्त मात्रा में डोज उपलब्ध कराई गई। बड़ी संख्या में लोग टीकाकरण कराने के लिए पहुंचे। केंद्रों पर टीकाकरण शाम पांच बजे तक चलता रहा। स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत के बल पर जिला प्रशासन की ओर से दिए गए लक्ष्य से भी अधिक लोगों को टीके लगाए गए। दिनभर बूथों पर लोगों की भीड़ लगी रही। कई बूथों पर मारामारी की स्थिति बनी रही। सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को 30468 लोगों को टीका लगाया गया है, जो अभी तक के वैक्सीनेशन का रिकार्ड रहा है। हालांकि लक्ष्य में से 1932 लोग टीका लगवाने में पिछड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें