फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कांवड़ मार्ग पर बंद रहेंगी मीट की दुकानें, पर्दे में होंगी वाइनशाॅप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस की दुकान बंद रहेंगी जबकि शराब की दुकानों को काली पन्नी से ढका जाएगा। जिससे यह पता न चले कि यहां पर शराब की दुकान है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर कांवड़ यात्रा पर मांस, मछली, अंडे की दुकान बंद रहेंगी। ढाबों और होटलों पर भी मांसाहारी भोजन बेचने पर रोक रहेगी। वहीं, हाईवे के बीच बने डिवाइडर पर रस्सियां और बल्लियां बांधी जाएंगी, ताकि कांवड़िए एक लेन से दूसरी लेन में न जा सकें।
कांवड़ यात्रा को लेकर शासन भी सख्त है। एक माह तक हाईवे पर कांवड़ियों के जत्थे चलते हैं। इसके लिए हाईवे को वनवे कर दिया जाता है। जिससे किसी प्रकार की दिक्कत न हो। हाईवे के बीच में भी डिवाइडर पर भी रस्सी बांधी जाती हैं। हादसों की आशंका कम हो। जहां पहले से लोहे की रेलिंग लगी है, वहां उसी व्यवस्था का उपयोग किया जाएगा लेकिन जहां पर रेलिंग नहीं लगी है। वहां पर बल्लियां और रस्सी बांधी जाएंगी। ब्रजघाट और मुरादाबाद के बीच में आज भी कई जगह पर डिवाइडर बने हुए हैं। जहां पर रस्सी बांधी जाएंगी और पुलिस का पहरा रहेगा। खासतौर से शनिवार और रविवार को हाईवे वन वे कर दिया जाता है। टीआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर पूरी तैयारी की जा रही है। हाईवे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें