फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ढबारसी बस स्टैंड पर बेकाबू ट्रैक्टर ने युवक को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी (अमरोहा)। आदमपुर थाना क्षेत्र के ढबारसी गांव के मुख्य बस स्टैंड पर रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बेकाबू ट्रैक्टर ने जलेबी के ठेले के पास खड़े होकर जलेबी खा रहे युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर जलेबी के ठेले से भी टकरा गया। इससे कढ़ाई का खौलता तेल गिरने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

हसनपुर के मोहल्ला चामुंडा रोड निवासी अंकित कुमार (21) रविवार सुबह ढबारसी गांव के एक बाग में आम तोड़ने की मजदूरी करने आया था। सुबह करीब 11:30 बजे वह मुख्य बस स्टैंड पर स्थित एक ठेले पर जलेबी खाने के लिए रुका था। इसी दौरान पास में ही रूपानागल निवासी एक किसान घरेलू सामान खरीदने के लिए ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। जैसे ही किसान ने ट्रैक्टर स्टार्ट किया, वाहन गियर में होने के कारण अचानक तेज गति से आगे बढ़ गया। बेकाबू ट्रैक्टर अंकित को रौंदते हुए सीधे जलेबी के ठेले से जा टकराया।
गनीमत रही कि ट्रैक्टर का एक पहिया पास के नाले में उतर गया, जिससे उसकी रफ्तार थम गई। अन्यथा करीब 10 मीटर दूर स्थित खुले तालाब में गिरने से बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

हादसे में अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ठेले पर रखी कढ़ाई का खौलता तेल गिरने से गारबपुर निवासी मीना बुरी तरह झुलस गईं। दोनों को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। अंकित तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें