फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सपोर्ट फर्म में लगी भीषण आग

विज्ञापन
विज्ञापन
लकड़ी के उत्पाद बनाकर एक्सपोर्ट करने वाली फैक्टरी में शॉर्टसर्किट से आग लग गई। आग की लपटें आसमान छूने लगी। घटना से फैक्टरी में मौजूद कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में बड़ी संख्या में बने-अधबने उत्पाद और कीमती मशीनें जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली क्षेत्र के हटव्वा गांव के जंगल की है। मुरादाबाद शहर निवासी हरविंद्र सिंह की एमजीए डिजाइन के नाम से फैक्टरी है। जिसमें लकड़ी के उत्पाद बनाकर दूसरे देशों में एक्सपोर्ट किया जाता है। घटना शुक्रवार सुबह लगभग चार बजे की है। इस दौरान कर्मचारी काम कर रहे थे। तभी अचानक शार्ट सर्किट होने से फैक्टरी में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें आसमान छूने लगी। फैक्टरी में मौजूद कर्मियों व मजदूरों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फैक्टरी में लपटों के बीच घिरे कर्मियों ने बमुश्किल सुरक्षित बाहर निकाला गया। जंगल के बीच फैक्टरी में आग की सूचना से आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही अमरोहा, गजरौला व हसनपुर और नौगांवा सादात की दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर बमुश्किल काबू पाया। अग्निकांड में कीमती मशीनें, लकड़ी के उत्पाद व अन्य समान जलकर राख हो गया। फैक्टरी मालिक हरविंद्र सिंह ने अग्निकांड में भारी नुकसान होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

एसओ सुनील मलिक ने बताया कि अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें