फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हो पाई शादी, दूल्हे व उसके पिता पर शांतिभंग में कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम संबंधों के बीच युवक को दूसरी जगह बरात लेकर जाना महंगा पड़ गया। प्रेमिका के द्वारा बरात चढ़त के दौरान बग्गी पर चढ़कर हंगामा किए जाने के बाद शादी नहीं हो पाई। पुलिस ने दूल्हे व उसके पिता पर शांतिभंग में कार्रवाई की है। शादी के जोड़े में तैयार होकर बैठी दुल्हन अपने घर पर ही रह गई। दोनों पक्षों में फैसला होने की चर्चा है।
विज्ञापन

संभल जनपद के युवक का नखासा थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती से करीब चार वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने शादी का वायदा किया था। लेकिन इसी बीच युवक का रिश्ता रहरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती से तय हो गया। शुक्रवार दोपहर को बरात चढ़ रही थी। जानकारी मिलने पर प्रेमिका अपने परिजनों के साथ बरात चढ़त के दौरान मौके पर पहुंच गई थी। दूल्हे की बग्गी पर चढ़कर हंगामा किया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत किया था। देररात तक पुलिस दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ करती रही। बताते हैं कि शादी नहीं हो पाई। पुलिस ने दूल्हे व उसके पिता के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है, जबकि प्रेमिका ने संभल में एसपी को भी प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की हैै। इंस्पेक्टर अमर सिंह का कहना है कि शांतिभंग में दूल्हे व उसके पिता के खिलाफ कार्रवाई की गई है। शादी पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें