फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 8772 उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन

विज्ञापन
अमरोहा में यूपी बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करते शिक्षक। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
जनपद में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार से शुरू हो गया है। पहले दिन 8772 गोपियों का मूल्यांकन किया गया। जबकि 561 परीक्षक मूल्यांकन से नदारद रहे। वहीं डीआईओएस व अन्य अधिकारी मूल्यांकन केंद्र पर नजर बनाए रहे।
विज्ञापन

शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार ने बताया कि जनपद के चार केंद्रों पर करीब 4.18 लाख कॉपियां का मूल्यांकन किया जाएगा। पहले दिन 8772 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है। जिसमें अमरोहा के राजकीय इंटर कॉलेज में 633, जेएस हिंदू इंटर कॉलेज में 859, एकेके इंटर कॉलेज में 1023 और आईएम इंटर कॉलेज में 6257 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। जबकि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 1234 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। जिसमें केवल 675 परीक्षक ही कॉपी जांचने पहुंचे। 561 परीक्षक नदारद रहे हैं। ड्यूटी से गायब रहने वाले परीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें