फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पहलगाम की घटना के विरोध में मंडी धनौरा का बाजार बंद

Thu, 24 Apr 2025 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों के हमले में हुई हिंदू पर्यटकों की हत्या के विरोध में बजरंग दल और भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंका। बजरंग दल व भाजपा के आह्वान पर बुधवार दोपहर तक नगर के बाजार भी बंद रहे। लोगों ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान व कश्मीरी आतंकियों से आरपार की लड़ाई की मांग की।
पहलगाम की घटना के विरोध में बजरंग दल और भाजपा की ओर से बुधवार को बाजार बंद का आह्वान किया गया था। बुधवार सुबह पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल व बजरंग दल के प्रांत प्रमुख हेमंत सारस्वत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गोलघर से नगर में जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल लोग पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ नारे लगा रहे थे। होली पार्क पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि आतंकियों की यह घिनौनी हरकत देश का सामाजिक ताना बाना समाप्त नहीं कर सकती है। उन्होंने केंद्र सरकार से घटना को अंजाम देने वाले आतंकियों को पकड़कर शूट एट साइट की मांग की। बजरंग दल के प्रांत प्रमुख हेमंत सारस्वत ने आतंकियों द्वारा धर्म की जानकारी कर उनकी हत्या किए जाने की निंदा की। कहा कि सरकार को आतंकियों को संरक्षण देने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच आतंकवाद का पुतला फूंका। इस दौरान गीतेश अग्रवाल,शरद गर्ग, मनु अग्रवाल, विवेक सिंह, गुलाब राय गुप्ता, अवनीश अग्रवाल, श्याम गर्ग, संजय शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें