फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: घर के बाहर खेल रहे बालक से दुष्कर्म

Thu, 24 Apr 2025 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। घर के बाहर खेल रहे आठ वर्षीय बालक के साथ मोहल्ले के ही युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़ित ने घर आकर मां को आपबीती बताई। उधर, मोहल्ले में चर्चा हुई तो दोनों पक्षों के बिचौलिए सक्रिय हो गए। देर रात तक दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास जारी थे। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

यह घटना अमरोहा नगर कोतवाली के एक मोहल्ले की है। मोहल्ला निवासी मजदूर बुधवार सुबह घर से बाहर गया था, जबकि उसकी पत्नी रिश्तेदारी में चली गई। उनका बेटा घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच पड़ोस में रहने वाला युवक बालक को बहला-फुसलाकर ले गया और आम के बाग में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बालक के घर पहुंचने से पहले उसकी मां आ गई। तलाश करने के बाद भी बालक का पता नहीं चला।
कुछ देर बाद बालक घर पहुंचा तो उसने अपनी मां को पूरी बात बताई। मामला मोहल्ले में चर्चा का विषय बन गया। बालक की मां ने आरोपी युवक के घर जाकर शिकायत की तो मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। समाज में बदनामी की बात कहकर समझौते कराने में जुट गए। देर रात तक दोनों पक्षों में समझौता के प्रयास चल रहे थे। सीओ सिटी अरुण कुमार ने घटना के बारे में जानकारी से इन्कार किया है। उन्होंने तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें