फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: महिला के घर पहुंचे प्रेमी को धुना, प्रेमी संग रहने पर अड़ी महिला

Thu, 02 Jul 2026 12:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। महिला से मिलने उसके ससुराल पहुंचे प्रेमी को ससुराल वालों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। महिला प्रेमी संग रहने पर अड़ी है।
विज्ञापन

रहरा थाना क्षेत्र के गांव की महिला का पड़ोसी गांव के रहने वाले युवक से पिछले आठ माह से प्रेम प्रसंग चल रहा है। महिला की शादी करीब सात साल पहले हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव से हुई थी। मंगलवार की रात को प्रेमी, महिला से मिलने के लिए उसकी ससुराल पहुंच गया। इस दौरान ससुराल वालों ने उसे पकड़ लिया और धुनाई के बाद पुलिस को दे दिया। इसके बाद मायके व ससुराल पक्ष के लोगों की पंचायत हुई। पंचायत में महिला ने प्रेमी संग रहने की बात की है। महिला पर दो बच्चे भी हैं। सीओ पंकज कुमार त्यागी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें