फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्रकैदियों ने अपील पर छूटने के बाद पीड़ित परिवार को दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अपील पर जेल से छूटने के बाद उम्रकैद के दोषियों ने मृतक के परिजनों को धमकाना शुरू कर दिया। न्यायालय में पैरवी नहीं करने के लिए धमकाया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित किसान की तहरीर पर नौगांवा सादात पुलिस हत्यारोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

यह मामला नौगांवा सादात थाने से जुड़ा है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि क्षेत्र के मिठनपुर गांव में किसान नासिर अली का परिवार रहता है। उनके भाई नाजिर अली मंडी समिति में सुपरवाइजर के पद पर तैनात थे। 10 अप्रैल 2004 की रात में ड्यूटी करके घर लौट रहे थे। तभी मखदूमपुर और खेड़ा अपरौला मार्ग पर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गांव के ही रहने वाले आसर, मुनाजर, अनूफ अली और इसरार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कराई गई थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। चारों आरोपियों को न्यायालय ने दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद वह अपील पर जेल से बाहर आ गए थे। पीड़ित नासिर अली का आरोप है कि वह जेल से छूटने के बाद लगातार धमका रहे हैं। वह मुकदमे में फैसला करने और न्यायालय में पैरवी नहीं करने के लिए धमकाते हैं। आरोपियों को डर है कि कहीं उन्हें दोबारा जेल ना जाना पड़ जाए। इसलिए वह न्यायालय में पैरवी नहीं करने के लिए दबाव बना रहे हैं। अब चारों ने जान से मारने की धमकी दी है। सीओ ने बताया कि शिकायत के आधार पर आसर, मुनाजर, अनूफ अली, इसरार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें