फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: लंगूर को तेंदुए ने बनाया निवाला, बाग में मिले अवशेष

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक लगातार बनी हुई है। तेंदुए ने क्षेत्र के गांव दिसौरा में बुधवार की रात आम के बाग से बंदरों को दूर रखने के लिए पाले गए लंगूर को अपना निवाला बना लिया। बाग की चौकीदारी कर रहे लोग दहशत के कारण कोठरी में छिप गए। लंगूर का शव बृहस्पतिवार की सुबह बाग में पड़ा मिला।
विज्ञापन

गांव चुचैला कलां निवासी लईक अहमद ने दिसौरा गांव में आम का बाग किराए पर लिया है। आम की फसल को बंदरों से बचाने के लिए ठेकेदार ने एक लंगूर भी पाल रखा है। बुधवार की रात तीन लोग बाग की रखवाली कर रहे थे। एक कोठरी के पास लंगूर भी बंधा हुआ था। अचानक लंगूर के चीखने की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोगों की निगाहें दूसरी ओर गई तो उनका घिग्गी बंध गई। चंद कदमों की दूरी पर एक तेंदुआ खड़ा था। दहशत के चलते तीनों लोग दौड़कर कोठरी में छिप गए और भीतर से कुंडी लगा ली। जंजीर से बंधा होने के कारण लंगूर तेंदुए से अपनी जान बचाने के लिए कही भाग नहीं पाया। तेंदुए ने उसे अपना निवाला बना लिया। सवेरे का उसका शव मौके पर ही पड़ा मिला। तेंदुए के लंगूर को अपना निवाला बनाने की जानकारी मिलने पर ग्रामीण भी बाग में पहुंच गए। सूचना मिलने पर वनकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है। रेंजर अवनीश कुमार का कहना है कि इस घटना की जानकारी उनको नहीं है। क्षेत्र से संबंधित वनकर्मी से रिपोर्ट मांगी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-
बगैर अनुमति के लंगूर को पालना अपराध है
मंडी धनौरा। वन विभाग का कहना है कि लंगूर को बांध कर नहीं रखा जा सकता है। लंगूर भी बंदरों की तरह खुलेआम घूम सकता है। आम के बाग से बंदरों को भगाने के लिए लंगूर को रात में जंजीर से बांध दिया जाता है। एक वनकर्मी का कहना था कि लंगूर को पालने के लिए वाइल्ड लाइव से अनुमति लेना जरूरी है।
विज्ञापन

-
नलकूप के पास तेंदुआ दिखाई दिया
मंडी धनौरा। बुधवार को तेंदुए का नलकूप के पास बैठे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में तेंदुआ एक नलकूप के बाहर बैठा दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो गांव बिहापुरी का है। गांव के ही किसान ओमपाल का दावा है कि उसने तेंदुए को नलकूप के बाहर बैठे हुए देखा था। हालांकि वन विभाग इसे जनपद बिजनौर के किसी गांव का बता रहा है। चार दिन पहले तेंदुआ लाडनपुर गांव की आबादी में दिखाई दिया था। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें