फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपपुर में तेंदुए ने बछड़े को बनाया निवाला

विज्ञापन
हसनपुर के दीपपुर में जंगली जानवर के पंजों के निशान देखती वन विभाग की टीम। - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव दीपपुर में तेंदुए ने एक बछड़े को निवाला बना लिया। इसको लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। जंगल में तेंदुए की तलाश की गई। ग्रामीणों ने जंगली जानवर को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह को गांव दीपपुर में अगरौला मार्ग पर एक गन्ने के खेत छुट्टा गोवंश पशु के बछड़े के अवशेष ग्रामीणों को दिखाई दिए। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर वन दरोगा अपनी टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने जंगल में जंगली जानवर की तलाश की हालांकि कोई फायदा नहीं हुआ। जबकि जंगल में जंगली जानवर के पद चिन्ह जरूर मिले। माना जा रहा है कि यह पद चिन्ह तेंदुए के हैं। जानकारी मिलने पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बछड़े के शव का पोस्टमार्टम के बाद उसे दफना दिया तेंदुए को लेकर गांव में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़वाया जाए। वन दरोगा पलट राम का कहना है कि जंगल में जंगली जानवर के होने की सूचना प्राप्त हुई है । उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें