फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए का बालक पर हमला, गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव टोनिया माफी में रविवार देर शाम तेंदुए ने आठ वर्षीय बालक राज पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों के लाठी डंडे लेकर पहुंचने पर तेंदुआ खेत में छिप गया। घायल बालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी पीठ पर तेंदुए के पंजे से निशान हैं। तेंदुए के बालक पर हमले से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

क्षेत्र में तेंदुआ लगातार अपनी दस्तक से दहशत बनाए हुए है। ग्राम टोनिया माफी में रविवार की शाम एक महिला जंगल में घास काट रही थी। अचानक सामने तेंदुआ आने पर उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। गांव के कुछ छोटे बच्चे भी उनके पीछे पीछे जंगल में पहुंच गए। तेंदुए के नहीं मिलने पर सभी लोग वापस गांव आ रहे थे। गांव निवासी मूलचंद का आठ वर्षीय नाती राज कुमार पीछे रह गया।
इसी दौरान खेत से निकले तेंदुए ने उसकी पीठ पर अपने पंजे से वार कर उसे खेत में ले जाने का प्रयास किया। बच्चे की चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीणों उधर दौड़े तो तेंदुआ फिर खेत में गुम हो गया। बच्चे को घायल हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेंदुए के इंसानों पर हमला करने से लोगों में दहशत है। दूसरी ओर वन क्षेत्राधिकारी संजय चौधरी ने लोगों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को अकेला खेत आदि पर न भेजें। तीन हफ्ते पहले थाना क्षेत्र के गांव सैरकपुर में भी पिंकी नाम की एक युवती पर तेंदुए ने हमला किया था। माना जा रहा है कि भोजन नहीं मिलने पर तेंदुआ इंसानों को अपना निशाना बनाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें