अमरोहा। अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। लिहाजा पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव परिजनों सौंप दिया। शुक्रवार को परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
यह हादसा गुरुवार रात करीब नौ बजे नगर कोतवाली क्षेत्र में अतरासी रोड स्थित ओवरब्रिज के पास हुआ। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि मोहल्ला घेर पछैया निवासी निहाल अहमद दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। गुरुवार की रात किसी काम से अतरासी रोड पर गए थे। लौटते समय फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में निहाल अहमद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। लिहाजा पुलिस ने पंचनामा भर कर शव परिजनों को सौंप दिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक शुक्रवार की सुबह परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।