फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से मासूम का अपहरण, पांच लाख की फिरौती मांगी

Wed, 01 Jun 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अमरोहा(ब्‍यूरो)। दिल्ली से पांच वर्षीय बालक को अपहरण कर लिया। उसके पिता को फोन कर दुबई से भाई को बुलाने को कहा। पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। रुपयों का इंतजाम नहीं करने पर बच्चे को मौत के घाट उतारने की धमकी दी। दिल्ली से अपहरण कर बालक लाने की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। उधर गांव में पहुंची मासूम की मां व दादी ने बालक को बरामद कर लिया। 
विज्ञापन


नई दिल्ली के नंद नगरी थाना क्षेत्र के न्यू कर्दमपुरी की गली नंबर-3 निवासी मोहम्मद हसन का पांच वर्षीय बेटा शाहनवाज यूकेजी में पढ़ता है। सोमवार की सुबह मोहम्मद हसन की पत्नी कहीं गई हुई थी। इसी बीच मौका पाकर घर में अकेले मिले उसके पांच वर्षीय बेटे का अपहरण कर लिया। वापस आकर देखा बेटा घर नहीं था। आस पास तलाश किया।

रिश्तेदारियों में भी तलाश कर लिया। नंदनगरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इधर नन्हे के भाई तकाबुल ने मोहम्मद हसन को फोन कर कहा कि उसने उसके (मोहम्मद हसन)के बेटे का अपहरण कर लिया है। फिरौती में पांच लाख रुपये मांगे। दुबई भेजे गए भाई को बुुलाने को कहा।
विज्ञापन


धमकी दी कि दुबई से भाई नहीं बुलाने व रुपयों का इंतजाम नहीं करने पर वह शाहनवाज को जान से मार देगा। उधर दिल्ली से बालक को अपहरण कर लाने की जानकारी गांव के लोगों को हुई तो हंगामा हो गया। किसी ने थाना पुलिस को भी खबर कर दी। इधर बच्चे को तलाश करती हुई उसकी मां व दादी थाने पहुंची। पुलिस लेकर खेड़ा अपरौला पहुंची।

पुलिस को देेख तकाबुल व जकी फरार हो गए। मासूम की मां व दादी ने पुलिस की मदद से शाहनवाज को बरामद कर लिया। थाने लौटने पर तकाबुल व जकी के खिलाफ अहपरण कर फिरौती मांगने की तहरीर दी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें