फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी समिति में दो रुपये किलो बिक रहीं अमियांं

Wed, 01 Jun 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
पाकिस्तानी आम को भारतीय आम देगा टक्कर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
 जिस फसल को देख आम उत्पादक अच्छे मुनाफे की उम्मीद लगाए बैठे थे, वह आंधी व बारिश ने तोड़ दी है। बागों में कच्ची आमियां टूटकर गिर गई हैं, जिनका मंडी समितियों में भी कोई खरीददार नहीं मिल रहा है। एक व दो रुपए किलो की बोली लगाने पर भी लोग नहीं खरीद रहे हैं, जिसकी वजह से ठेकेदारों व आम उत्पादकों के चेहरों पर मायूसी छा गई है। मंगलवार को एक बागवां आम के ढेर पर सिर पकड़कर बैठा और आंसू बहा रहा था। 
विज्ञापन


मई माह में आठ बार आंधी व तूफान आ चुका है। हर बार तबाह हुई है तो वह आम की फसल है। गत रविवार की रात आए तूफान ने तो मानों आम उत्पादकों के अरमानों पर पानी फेर दिया। इस कदर आम टूटकर गिरे कि भरपाई पाना मुश्किल है। पकने के बाद जिन आमियों की कीमत लाखों में होती, अब वह कोडियों के भाव बिक रही है। हैरानी की बात ये है कि उनको खरीदने वाले भी नहीं मिल रहे हैं। 

मंगलवार को अमरोहा मंडी समिति परिसर में कच्ची आमियों के ढेर लगे नजर आए। एक व दो रुपए किलो की बोली लग रही थीं, किन्तु वहां कोई भी खरीददार नजर नहीं आ रहा था। शहर के मोहल्ला नौगजा निवासी वृद्ध इदरीश ने माथा पकड़कर कच्चे आम के ढेर पर बैठे थे और आंसू बहा रहे थे। कह रहे थे कि इस बार मुनाफे की बजाय नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें