फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: उत्साह संग आगे बढ़े रहे कांवडि़ये, आज करेंगे जलाभिषेक

Wed, 23 Jul 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शिवरात्रि 23 जुलाई को है। इसके लिए जिलेभर के शिवालय व मंदिर तैयार है। मंदिरों को फूलों और रंगबिरंगी लाइटों से सजाया है। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिरों में भक्तों की लाइन के लिए बैरिकेडिंग व पुलिस की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

उधर, जिले के कांवड़ मार्ग पर पैदल और डाक कांवड़ियों की धूम रही। डीजे की धुन पर थिरकते कावंड़िये अपनी शिव की भक्ति में लीन होकर अपनी मंजिल की ओर बढ़ते रहे। दिल्ली हाईवे सहित अन्य मार्गों पर कांवडि़यों की भीड़ है। शिवभक्त बोल बम और हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे है। शिवरात्रि पर बुधवार को भगवान शिव को जलाभिषेक किया जाएगा। कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्त गंगाजल से भोले का जलाभिषेक करेंगे। वहीं महिलाएं भी व्रत रखकर शिव की आराधना करेंगी।
जलाभिषेक के लिए शहर के वासुदेव तीर्थ, बाबा गंगानाथ मंदिर, चौरासी घंटा मंदिर, रियासत वाला मंदिर, शिव काली मंदिर गजस्थल, शिव मंदिर सुबोध नगर आदि में मंगलवार को पूरा दिन तैयारियों का दौर चलता रहा। इसके अलावा जिले के अन्य मंदिरों में भी समितियों द्वारा व्यवस्था की गई है। शिवरात्रि के त्योहार को लेकर सभी शिवालयों को फूलों और लाइटों से सजाया जा रहा है। प्रशासन ने भी मंदिरों में भक्तों की भीड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिसबल की तैनाती करने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें