फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल खड़ी देखकर जिपं अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
तिगरी धाम मेले में सेक्टरों का निरीक्षण करते जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
गजरौला। जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर ने तिगरी गंगा मेला में सेक्टर 13 और 14 पर गन्ने व सब्जी की फसल खड़ी देखकर भड़क गए। कड़ी नाराजगी जताई। अधिकारी और ठेकेदारों को जमकर फटकार लगाईं। कहा कि इस तरह फसल खड़ी रहीं तो सेक्टर कैसे बसाए जाएंगे। उनमें किस तरह काम कराए जाएंगे। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर तिगरी मेले पहुंचे। यहां उन्होंने सेक्टर 12,13 और 14 का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। सेक्टर 13 व 14 में गन्ने व सब्जी की फसल खड़ी देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने जिला पंचायत के अधिकारी व कर्मचारियों, प्रशासनिक अफसरों को फटकार लगाई कि जल्द से जल्द फसलों को कटवाकर काम कराए जाएं। जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो। अभी तक फसल नहीं काटी गई हैं। गुरुवार से मेला शुरू हो रहा है। श्रद्धालुओं के लिए कैसे इंतजाम किए जाएंगे। सेक्टर को किस तरह बसाया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने हिदायत दी कि लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें