फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जालंधर पुलिस ने सैदुल अमीन की मां के बैंक खाते के लेनदेन का ब्योरा जांचा

Fri, 18 Apr 2025 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

गोपनीय तरीके से बृहस्पतिवार सुबह जालंधर पुलिस की एक टीम अमरोहा शहर पहुंची। भाजपा नेता के घर हमला करने वाले सैदुल अमीन के संपर्क में रहने वाले अदनान को तलाश किया। दोपहर में पुलिस ने बैंक जाकर सैदुल अमीन की मां के खाते का रिकॉर्ड खंगाले। इसके बाद टीम वापस लौट गई।
चर्चा है कि जालंधर पुलिस दो लोगों को साथ लेकर आई थी। उधर, सैदुल अमीन के रिश्तेदार, परिचित और लगातार फोन पर संपर्क में रहने वाले दोस्तों पर एटीएस की नजर है। उनकी संदिग्ध गतिविधियां जुटाई जा रही है। स्थानीय पुलिस और खुफिया तंत्र ने घर पहुंच कर सैदुल की मां से कई बिंदुओं पर जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन

अमरोहा शहर के मोहल्ला कटरा बख्तावर के रहने वाले सैदुल अमीन ने जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड से हमला किया था। इसके बाद बीते शुक्रवार को जालंधर पुलिस के इनपुट पर केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस की टीमों ने सैदुल अमीन को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में जालंधर पुलिस उसे अपने साथ ले गई। फिलहाल सैदुल अमीन सात दिन की रिमांड पर जालंधर पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन

सोमवार को जालंधर पुलिस ने सैदुल अमीन की मां को बुलाया था और उनसे पूछताछ की थी। जबकि, उनकी मुलाकात सैदुल अमीन से भी कराई थी। इस दौरान जालंधर पुलिस ने सैदुल अमीन की मां की बैंक पासबुक आधार कार्ड अपने कब्जे में ले लिया था। सैदुल अमीन ने खुद अपनी मां को बताया था कि वह पंजाब के रहने वाले सिद्धू नाम के व्यक्ति के संपर्क में आया था। इसके बाद वह उनके संपर्क से बाहर नहीं हो पाया। इस दौरान सैदुल अमीन ने भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड से हमला करने की भी बात कबूल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें