फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के कलेक्शन एजेंट पर करोड़ों रुपये के गबन के आरोप की जांच शुरू

विज्ञापन
अमरोहा सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन करते केनरा बैंक के खाताधारक। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। केनरा बैंक की एक शाखा के कलेक्शन एजेंट पर खाताधारकों से करोड़ों रुपये के गबन की जांच एसपी ने सीओ सिटी को सौंपी है। सीओ दफ्तर पहुंचे खाताधारकों ने शनिवार को अपने बयान दर्ज कराए। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र में जोया रोड स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे स्थित केनरा बैंक की शाखा में तैनात एक कलेक्शन एजेंट पर करोड़ों रुपये का गबन करने का आरोप लगा है। शुक्रवार को खाताधारकों ने बैंक पर हंगामा किया था। आरोप लगाया था कि वह कलेक्शन एजेंट के माध्यम से अपने खातों में रोजाना 100, 200, 500 रुपये तक जमा कराते थे। एजेंट उसकी रसीद भी देता था। खाताधारकों का आरोप है कि एजेंट ने रकम बैंक में न जमा करके करोड़ों रुपये का गबन कर लिया। इस संबंध में पिछले छह महीने से ग्राहक बैंक अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन, बैंक अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। वह खुद को पाक-साफ बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं। कुछ खाताधारकों के आरोप लगाया कि बैंक स्टॉफ उनके खाते का स्टेटमेंट पास बुक में एंट्री करने को तैयार नहीं हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने खाताधारकों को समझाकर मामला शांत किया था। इस मामले को एसपी पूनम में गंभीरता से लेकर सीओ सिटी सतीश कुमार पांडेय को जांच सौंपी है। वहीं शनिवार को तमाम ग्राहक एकत्र होकर सीओ ऑफिस पहुंचे और अपने बयान दर्ज कराए। सीओ ने बताया कि सोमवार को बैंक पहुंचकर खातों के संबंध में जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें