फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण में ईओ को नगर में कई जगह गंदगी के ढेर मिले। कई स्थानों पर शिकायत मिली कि यहां पर सफाई नहीं की गई है। ईओ ने साफ-सफाई में लापरवाही बरत रहे आठ कर्मचारियों को नोटिस जारी किया। एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को पालिका के अधिशासी अधिकारी विजेंद्र सिंह पाल ने तिगरिया भूड़, नाईपुरा, चौपला, इंद्रा चौक में भ्रमण कर साफ सफाई का जायजा लिया। इस दौरान उनको गंदगी के ढेर मिले। नाले एवं नालियां भी गंदगी से अटी पाई गईं। लोगों ने शिकायत की कि यहां पर कई दिन तक कूड़ा नहीं उठता। जिसको ईओ ने गंभीरता से लिया। उन्होंने सफाई नायक आउट सोर्सिंग गौतम, सफाई कर्मचारी शिवम, सतपाल, सफाई कर्मचारी नियमित बीरबल, सफाई कर्मचारी दैनिक नरेश, सफाई कर्मचारी संविदा देवेंद्र, अर्जुन, वाहन चालक नियमित विजय को नोटिस जारी करते हुए एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। ईओ ने बताया कि साफ सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें