फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नोडल अधिकारी और निदेशक उद्योग मनीष चौहान ने रविवार को दूसरे दिन जिला संयुक्त अस्पताल का निरीक्षण किया। तीसरी लहर के रोकथाम के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को परखा।
विज्ञापन

उन्होंने जनरल वार्ड, महिला वार्ड और ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्था का बारीकी से पड़ताल किया। चिकित्सकों से मनोयोग से इलाज करने को कहा। इसके बाद वह वासुदेव मंदिर परिसर में पहुुंचें। उन्होंने पर्यटन विभाग की ओर से 4.59 करोड़ की लागत से कराए जा रहे निर्माण कार्य को परखा। कार्यदायी संस्था से मजदूरों की संख्या बढ़ा कर काम करने के निर्देश दिए। ताकि हस्तांतरित हो सके। उन्होंने कहा कि मानक के अनुरूप निर्माण कार्य कराए किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नही की जाएगी। इसके बाद वह बस्तापुर में निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिए उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा। उनके साथ डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी, एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें