अमरोहा। हाईवे पर सड़क हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। बिना कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मुरादाबाद के थाना भगतपुर क्षेत्र के गांव बीजना निवासी चंद्रपाल की पचास वर्षीय पत्नी गुड्डी और बेटा विवेक शनिवार को मोहल्ला किशनगढ़ में रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने के लिए आए थे। शाम को वापस लौट रहे थे। डिडौली क्षेत्र में जिवाई पुलिस चौकी के पास अचानक गुड्डी बाइक से गिरकर घायल हो गई। उपचार के लिए जोया सीएचसी में लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया था। रविवार तड़के में अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।