अमरोहा। दो इंटरमीडिएट कालेजों में 676 बच्चों ने विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा दी, जबकि 549 छात्र-छात्राओं उपस्थित नहीं हुए। दोनों परीक्षा केंद्रों पर 1225 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे।
रविवार को विद्या ज्ञान प्रवेश के लिए परीक्षा एएसएम बाल विद्या इंटर कालेज खाता व वाईएमएस इंटर कालेज धनौरा में शुरू हुई। परीक्षा के लिए 1225 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। पहली पारी में 294 और दूसरी पारी में 382 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी जबकि 594 ने परीक्षा छोड़ दी। एबीएसए मुकेश कुमार ने बताया कि रविवार को जनपद के एएसएम बाल विद्या इंटर कालेज खाता व वाईएमएस इंटर कालेज धनौरा में विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा कक्षा छह और कक्षा सात में प्रवेश के लिए हुई। जिले में 1225 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। प्रथम पाली में सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक 294 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। जबकि दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक 382 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। जबकि 549 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।